Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आने वाले 3-4 दिनों में बढ़ेगी गर्मी.. 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट हुआ जारी, मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

अलर्ट जारी

अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी की वजह से हवाएं अब और ज्यादा गर्म हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, कांकेर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लगातर बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। बता दे की सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। दोपहर के बाद तेज धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विशेषज्ञों (weather experts) का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिन गर्मी और बढ़ेगी। जिसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ का तापमान 45.4 डिग्री रहा। और इसी तरह महासमुंद जिले में भी सूरज आग बरसा रहा है। महासमुंद का तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले का तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जांजगीर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Exit mobile version