न्यू लाईफ में विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित
बैकुंठपुर -न्यू लाइफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग में 04 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में संस्था संचालक डाॅ. प्रिंस जायसवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सुश्री संगीता चिकनजुरी एवं श्रीमती लुकेश साहू के द्वारा स्वास्थ्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। विष्व कैंसर दिवस 2026 की थीम ‘‘युनाइटेड बाय युनिक‘‘ है जो की 2025 से 2027 तक चलने वाला 3 वर्षीय अभियान की शुरूआत को दर्शाती है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कैंसर रोगी की व्यक्तिगत यात्रा को महत्व देना और कैंसर उपचार को व्यक्तिगत देखभाल और समावेशिता को बढ़ावा देना है। जिसमे न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा जिला अस्पताल, बैकुण्ठपुर में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में कैंसर एक गंभीर बिमारी है, कैंसर कोशिकाओं का असामान्य तौर पर वृद्धि होना एवं अनियंत्रित रूप से विभाजित होना है। कैंसर के प्रकार- मुख कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्लड कैंसर, स्किन कैंसर, बोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर एवं लंग कैंसर के बारे में लोगो को शिक्षित किया गया। समान्यतः कैंसर के कारण जैसे- तंबाकू, धूम्रपान के सेवन मुंह का कैंसर, फेफड़ो का कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। कैंसर के लक्षण- वजन कम होना, थकान, स्तन में गांठ, त्वचा के बदलाव एवं सीने में दर्द होना है। कैंसर का इलाज- केमोथेरेपी, रेडियो थेरेपी एवं सर्जरी मुख्यतः है। प्रति वर्ष भारत में 14 लाख व्यक्ति कैंसर से पीड़ीत हो रहे है। संस्था संचालक डाॅ. प्रिंस जायसवाल के द्वारा नर्सिंग संस्थान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर समस्त स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाया गया।