Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे पर हुए रवाना

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज बुधवार को विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम भी गई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। बता दे की स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 12 दिन की आस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं।

हैदराबाद से सिंगापुर जाएंगे, फिर वहां से आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ सचिव आर प्रसन्ना, डायरेक्टर भीम सिंह, आईएएस संदीपन, डॉ. कमलेश जैन, और आनंद सागर सिंह भी साथ हैं। बताया गया कि आस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी बेहतर काम हुआ है।

वह सभी आस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन, और सिडनी जाएंगे। वहां ट्रामा सेंटर का अवलोकन करेंगे। फिर आस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के लिए निकल जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 29 ,मई को वापस आएंगे, और 30 तारीख को रायपुर पहुंचेंगे।

Exit mobile version