Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला अस्पताल की हालत देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

कोरिया : छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया इसके साथ ही मरीजों से मुलाकात की। जिसके बाद अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार से जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती सीरियस पेशेंट को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। स्वास्थ्य मंत्री ने मरिजों को जल्द एंबुलेंस से रायपुर या मेडिकल कॉलेज रिफर करने का निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान बैकुंठपुर विधायक और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version