Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वास्थ्य विभाग पाटन को मिला “कायाकल्प अवार्ड” प्रथम पुरस्कार

पाटन/संतोष देवांगन : राज्य स्तरीय स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत “कायाकल्प” वर्ष 2021-22 हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के करकमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया।…..शेष नीचे👇👇👇



वर्ष 2022-23 कायाकल्प अवार्ड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अमलेश्वर ब्लॉक पाटन को दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त हुआ है। पाटन विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मर्रा, सेलूद, खुड़मुड़ा, फेकारी सहित दुर्ग जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Exit mobile version