Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छुईखदान; पुरेना में मौसमी बीमारी से बचने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

पुरेना में टीम “चिरायु” द्वारा मौसमी बीमारी से बचने के लिए किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण…
* कैसा हो हमारा खान पान डाक्टर टीम ने बताया..क्या_ क्या करे ?

छुईखदान (KCG) ; शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की संयुक्त प्रयास से स्कूलों में पढ़ने लिखने वाले बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर चला रहे विभिन्न प्रयासों में एक महत्वपूर्ण भूमिका “टीम चिरायु” निभा रहे हैं।

वहीं शासकीय प्राथमिक पुरेना में डॉक्टर की टीम पहुंचे उसके बाद प्रत्येक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिस किसी बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी उन्हें दवाई और मार्गदर्शन दिया और उसके पालकों से मोबाइल से बात करके दिशा निर्देश प्रदान किया विशेष समस्या वाले बच्चों का रिफर बनाया ।

साथ ही विशेष दिशा निर्देश देते हुए बताया कि अभी बरसात का मौसम है हमें अपने दिनचर्या पर ध्यान देना है हमारे खान पान भोजन कैसा हो,खुले में बिकने वाले चीजों का सेवन न करे, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ जरूर धोना है, हमें रोज नहाना है, स्वच्छ कपड़े पहनना है, दातुन ब्रश करना है, हाथों को मुंह में नहीं ले जाना है, नाखून छोटे रखना है, उबले हुए पानी को ठंडा करके पीना है, जब हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तभी पढ़ाई लिखाई में हमारा मन लगेगा यहां जो भी बाते बताई जा रही है उसे अपनी माता पिता को भी बताने की बात कही।

इस अवसर में डॉक्टर संजय कुर्रे, लैब टेक्नीशियन जागेश्वर सिंग कोटे,प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version