Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हे कुलेश्वर महादेव गीत के रचनाकार मिला हाइरेंज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड

✍️ “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” संवाददाता विक्रम नागेश की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ वासियों एवं छत्तीसगढ़ के प्रयाग तीर्थ राजिम निवासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि त्रिवेणी संगम स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव पर केन्द्रित प्रथम क्लासिकल भक्ति गीत”हे कुलेश्वर महादेव”ने टी सीरीज के माध्यम से हाइरेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना अनूठा स्थान बना लिया है।

इस ऐतिहासिक लोकप्रिय गीत के रचनाकार हैं राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाध्यापक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास।डाॅ देवदास को यह वर्ल्ड रिकॉर्ड मुंबई में फिल्मी दुनिया के मशहूर संगीतकार सिल्वर जुबली विनर महेश शर्मा जी के करकमलों से लेने का अवसर मिला।महेश शर्मा जी संगीतकार प्यारेलाल जी के भाई हैं।संयोग वश इस अवसर पर हे कुलेश्वर महादेव गीत के युवा संगीतकार जितेन्द्रीयम देवांगन भी उपस्थित रहे।वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान करते हुए संगीतकार महेश शर्मा जी ने कहा कि यदि साहित्य को समाज का दर्पण माना जाता है, तो गीत को साहित्य का प्रतिबिम्ब या निचोड़ माना जाना चाहिए।इसलिए एक सच्चे गीतकार को समाज में फूहड़ता परोसने और सस्ती लोकप्रियता बटोरने के बजाय अच्छे गीतों की रचना करनी चाहिए,ताकि समाज को नई दिशा मिल सके।

यह बताना भी मुनासिब होगा कि कुलेश्वर महादेव पर केन्द्रित यह भक्ति गीत राग दरबारी धुन और कत्थक नृत्य नाटिका शैली पर आधारित प्रथम अनूठी रचना है।इसमें भाग लेने वाले कलाकार शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्राएँ हैं।इस शिक्षाप्रद गीत को विश्व विख्यात टी सीरीज कंपनी ने रिलीज किया!जिसे कम समय ने यूट्यूब, फेसबुक और आडियो के माध्यम से 4 लाख से अधिक लोगों ने देखकर अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है।इस गीत को मधुर स्वर प्रदान किए हैं! किशन देवांगन,ऐश्वर्या पंडित और फागू तारक।लीड रोल में निशांत प्रधान एवं शिवानी तम्बोली और नृत्य निर्देशिका है श्रीमती पदमा देवांगन।इस गीत की प्राथमिक संरचना में लखेश्वर भागवत सर का विशेष योगदान है।डाॅ देवदास को इस उपलब्धि पर स्कूल शिक्षा विभाग गरियाबंद,तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़,माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी, जिला मानस संघों,स्टेट एवं नेशनल एवार्डी टीचर फोरम छत्तीसगढ़,श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट राजिम,रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद,त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम एवं जनमानस की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।

Exit mobile version