*राजनांदगांव ।* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ ने 06 मार्च दिन बुधवार को तकरीबन समय 01: 00 बजे शासकीय प्राथमिक शाला नया ढाबा स्कूल पहुंचकर बच्चों को न्योता भोज कराया।
श्री जोसेफ ने बताया कि न्योता भोज के तहत सभी स्कूली बच्चों को फल के रूप में केले और मिठाई के रूप में जलेबी परोसा गया। साथ ही साथ बच्चों के बीच बैठकर भोजन भी किया। उन्होंने कहा भोजन बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक बना है। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत किया। बच्चों को पढ़ाई के संबंध में पूछा और सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट