Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नि:शुल्क सायकल पाकर बालिकाओं के चेहरों पर दिखी खुशी और उत्साह

 

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव
विधानसभा अध्यक्ष ने 63 बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत नि:शुल्क सायकल वितरित की

राजनांदगांव_छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम सोमनी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 63 बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल वितरित की। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

नि:शुल्क सायकल मिलने पर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने बताया कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में आसानी होगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, राजा माखीजा, सुमीत उपाध्याय, भावेश बैद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला समन्वयक (साक्षरता) सतीश ब्यौहारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version