Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बोरसी में निकलेगी हनुमान जी की भव्य भगवामय शोभायात्रा

(संतोष देवांगन) दुर्ग : दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 52 बजरंग चौक बोरसी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अप्रैल 2025 को शाम 3 बजे से गाजे-बाजे के साथ भव्य भगवामय शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जो कि बजरंग चौक से निकलकर बस्ती होते हुए स्कूल चौक से बस्ती भ्रमण कर पुनः मंदिर पास पहुंचेगी।

जहां पर विराजे सैकड़ो वर्ष पूर्व भगवान हनुमान जी की महाआरती और पूजा अर्चना करके पताका चढ़ाई जाएगी ।
जय बजरंग हनुमान जन्मोत्सव समिति बोरसी एवं समस्त सनातनी वार्डवासियों के सहयोग से उक्त आयोजन में प्रसादि वितरण वितरण किया जाएगा, वहीं रात को सुंदरकांड, चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा ।

Exit mobile version