Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“हमर अध्यक्ष हमर द्वार” वार्ड-वार पहुंच रहे अध्यक्ष योगेश भाले, 47 में से 13 आवेदनों का मौके पर निराकरण

* “हमर अध्यक्ष हमर द्वार” पहल से वार्डों में समस्याओं का त्वरित समाधान, 47 में से 13 आवेदनों का मौके पर निराकरण…
* पाटन में जनसंवाद मजबूत, वार्डों में सुनवाई तेज, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश, वार्ड-वार पहुंच रहे अध्यक्ष योगेश भाले…
* वार्डों में पहुँचकर समस्याओं का त्वरित समाधान: “हमर अध्यक्ष हमर द्वार” पहल से जनता को मिल रहा सीधा लाभ…

पाटन : नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले द्वारा शुरू की गई जनहितैषी पहल “हमर अध्यक्ष हमर द्वार” के अंतर्गत वार्डों में पहुँचकर आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

चुनाव के दौरान किए गए वादे को निभाते हुए अध्यक्ष श्री भाले स्वयं वार्डों में जाकर नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कर रहे है। वार्ड क्रमांक 5 एवं वार्ड क्रमांक 6 में चौपाल लगाकर आम जनता से रूबरू हुए।

इस दौरान वार्डवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया, वहीं शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। दो दिनों के भीतर कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का त्वरित निराकरण कर दिया गया है तथा शेष आवेदनों पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई जारी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भाले ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अध्यक्ष श्री भाले ने बताया कि इसी कड़ी में आगामी 28 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 10 में सुभाष क्लब चौक पर चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिक अपनी समस्याएं सीधे रख सकेंगे।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, सभापति श्री केवल देवांगन, सभापति श्री देवेंद्र ठाकुर, पार्षद श्री चंद्रप्रकाश देवांगन, श्री नागेंद्र कश्यप, श्री थानसिंह कश्यप, श्री अरुण देवांगन, श्री वीरेंद्र वर्मा, श्री सरजू मरकाम, श्री पवन विश्वकर्मा सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

नगर पंचायत पाटन की यह पहल प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।

Exit mobile version