Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गुरु पूर्णिमा पर “इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय” में गुरुजन हुए सम्मानित

*गुरु पूर्णिमा पर्व पर इंदिरा गांधी विद्यालय के गुरुजन हुए सम्मानित, दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा किया गया मां सरस्वती प्रतिमा स्थापित व सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण*

दुर्ग-भिलाई : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज वैशाली नगर विधानसभा की सबसे पुरानी प्रथम “इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय” को 53 वर्षों से संचालित कर रही शैक्षणिक संस्था आदर्श शिक्षा समिति के तत्वधान में आज विद्या की देवी मां सरस्वती जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा एवं विद्यालय परिसर में वैशाली नगर की पूर्व विधायक स्वर्गीय दाऊविधा रतन भसीन श्रीनिधि से निर्मित भव्य सांस्कृतिक मंच एवं छात्रों के लिए सर्व सुविधा युक्त 6 कमरों का लोकार्पण दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं पूर्व विधायक स्व दाऊ विद्यारतन भसीन की पुत्री दिव्या मक्कड़ भसीन व राकेश पाण्डेय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष के करकमलों द्वारा किया गया।

वही इंदिरा गांधी विद्यालय वैशाली नगर विधानसभा की सबसे पुरानी प्रथम विद्यालय के रूप में 1972 को स्थापित किया गया था. जिनका आज 53 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परागण में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण गायत्री मंत्र उपचार शंखध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का एवं शौचालय एवं कंप्यूटर रुम का लोकार्पण पूजा पाठ एवं ribbon फीता काटकर अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के गुरुजनों को अतिथयों द्वारा शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

वही इस विद्यालय के निर्माण में आज विशेषकर तन-मन धन से जिन्होंने सहयोग किया है उनका सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व दाऊ विद्यारतन भसीन की पुत्री ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि मुझे गर्व है मेरे पिता पर जिन्होंने वैशाली नगर विधानसभा में जो विद्यालय विगत 50 वर्ष पूर्ण कर चुका ऐसे सबसे पुरानी विद्यालय की विकास के लिए आगे बढ़कर सांस्कृतिक मंच व बेटियों की लिए शौचालय निर्माण किया और मैंने अपने हाथों से उसका लोकार्पण किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे जी ने आज गुरुपूर्णिमा पर गुरुजनो को याद करते हुए कहा कि आज गुरुओं को यद् करने का दिन है और मैं सभी गुरुजनों का आदर करते हुए उनके कार्यों के प्रति उन्हें नमन करता हूं। इस अवसर पर विद्वानआचार्य शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन उपस्थित अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया. वही आदर्श शिक्षा समिति के वरिष्ठ सचिव काशीनाथ वर्मा जी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि मैं सबका आभारी हूं जिन्होंने 50 वर्षों में इस विद्यालय को आगे बढ़ाने व इसका निर्माण करने के लिए सहयोग किया।

अंत में दुर्ग लोकसभा के सांसद एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद विजय बघेल नेअपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है और आज बहुत ही पवित्र दिन है हम आज के दिन अपने गुरु को याद करते हैं.उन्होंने कहा कि पूर्णिमा की रोशनी में हम अपने अन्य गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करते हैं उन्होंने कहा गुरुओं की प्रेरणा शक्ति हमारी शिक्षा का आधार रही है इस पावन अवसर पर हम अपनी अनंत कृतज्ञता गुरुओं के प्रति व्यक्त करें इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, पार्षद संतोष मौर्य पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष, महेश वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और गुरुजनों का सम्मान किया।

वही कार्यक्रम का संचालन सुश्री वर्मा एवं आभार श्रीमती सोनी द्वारा किया गया. इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि दिव्या भसीन मक्कड़, राकेश पांडे, पार्षद संतोष मौर्य, महेश वर्मा योगेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, भगत राम सोनी के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं आदर्श शिक्षा समिति के सचिव काशीनाथ वर्मा, अजय वर्मा, मनोज ठाकरे, वीर सिंह, प्रधान पाठक धुर्वे, NCC शिक्षक अरविंद सिंह, सहायक शिक्षक संतोष लहरी, श्री कृष्णा, प्रशांत शिरसागर, छोटू चावला, किशोर कनोजे, राहुल परिहार, रणजीत सिंह ठाकुर, अब्दुल नासिर सहित प्राथमिक शाला, मिडिल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य मनोज ठाकरे ने दी।

Exit mobile version