* शिवोम विद्यापीठ रायपुरा में हर्षौल्लास के साथ मनाया “गुरु पूर्णिमा” उत्सव, दिखा महत्वपूर्ण झलकियाँ ….
महत्वपूर्ण झलकियाँ –
सुबह की विशेष प्रार्थना सभा में गुरुओं के प्रति हार्दिक वंदना अर्पित की गई। परम् पूजनीय आदि गुरु महर्षि वेद व्यास से संबंधित जानकारी योगानंद सदन के एक छात्र द्वारा दिया गया।
श्री गुरु महर्षि वेद व्यास की जयंती को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, जहाँ छात्र शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाश्वत गुरु-शिष्य परंपरा और अज्ञानता के अंधकार को दूर करने में शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पूज्य श्री शिवोम् तीर्थ जी महाराज के पादुका पूजन छात्रों द्वारा की गई प्रत्येक शिक्षक के चरण पूजन के माध्यम से मार्गदर्शक के रूप में शिक्षकों के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की गई।
पूजा के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया, गुरु महाराज जी की असीम कृपा से बड़े उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का संपन्न हुआ।
