Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गुंडरदेही नगर पंचायत के सीएमओ किरण पटेल निलंबित

 


गुंडरदेही नगर पंचायत के सीएमओ किरण पटेल निलंबित
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, बिलासपुर जिले की नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ रहते हुए तत्कालीन सीएमओ किरण पटेल पर जेम पोर्टल के माध्यम से गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। 15वें वित्त आयोग मद के तहत 2 मिनी टिप्पर की खरीदी के लिए आमंत्रित निविदा प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई।
शिकायत के बाद हुई प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि
➡️ तीन अपात्र फर्मों को पात्र कर दिया गया,
➡️ जबकि तीन पात्र फर्मों को अपात्र घोषित किया गया,
जिससे अपात्र लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर शासन ने किरण पटेल, जो वर्तमान में गुंडरदेही नगर पंचायत में सीएमओ पद पर पदस्थ थीं, को निलंबित कर दिया है।
इस कार्रवाई में
🔹 नगर पंचायत मल्हार के प्रभारी सीएमओ मनीष ठाकुर,
🔹 तत्कालीन उप अभियंता के.एन. उपाध्याय एवं जोयस तिग्गा,
🔹 तथा तत्कालीन कैशियर अर्जुन दास
को भी निलंबित किया गया है।
मामले को लेकर आगे की विभागीय जांच जारी है।

Exit mobile version