(संतोष देवांगन) रायपुर : राज्य के सबसे बड़े सरकारी डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यहां ड्यूटी पर लगे बाउंसरों ने पत्रकार से बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि उरला में हुई चाकूबाजी की जानकारी लेने पहुंचे एक पत्रकार मेकाहारा पहुंचे हुए थे। इस दौरान उसने साथ अस्पताल में तैनात प्राइवेट बाउंसरों ने बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की की। यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकार पहुंचे CM हाउस
वही पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी की खबर मिलते ही रायपुर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार एकजुट हुए और कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं कार्रवाई नहीं होता देख देर रात बड़ी संख्या में पत्रकार सीएम हाउस के सामने एकत्रित हुए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
