Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में अंग्रेजी बोलने की कला पर अतिथि व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

* शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में अंग्रेजी बोलने की कला पर अतिथि व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र…

रायपुर: “THE SECRET OF LEARNING TO SPEAK ENGLISH”विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर रायपुर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त इंजीनियर डॉ. ए. आर. सोमशेखर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्रीमती पूनम साहू एवं सह-प्रभारी सहायक प्राध्यापक श्रीमती सपना शुक्ला ने कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक श्रीमती पूनम साहू ने अतिथि का सारगर्भित परिचय प्रस्तुत किया।

प्राचार्य श्रीमती शेफाली मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपनी बात को अंग्रेजी भाषा में सही एवं प्रभावी ढंग से दूसरों तक पहुँचाना ही स्पोकन इंग्लिश है और यही प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल का आधार है।अंग्रेजी सीखने के लिए 3C—Confidence, Carrier और Connection का महत्व बताया ।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास द्वारा अपने संप्रेषण कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता डॉ. ए. आर. सोमशेखर ने “The Secret of Learning to Speak English” विषय पर सरल एवं रोचक शैली में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अंग्रेजी सीखने के लिए L.L.P.P.—Learn, Listen, Practice और Present के महत्व को समझाया।

उन्होंने बताया कि झिझक छोड़कर, शब्द-संग्रह बढ़ाकर, बार-बार सुनने, बोलने और नियमित अभ्यास से अंग्रेजी बोलना सहज बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने चेतन-अवचेतन मन, पुनरावृत्ति एवं न्यूरोप्लास्टिसिटी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. सोमशेखर ने अपने लर्निंग प्लेटफॉर्म appn2lacademy.in एवं संबंधित ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी इसके माध्यम से अंग्रेजी सीखने का अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक की जानकारी भी दी, जिसे प्लेटफॉर्म पर 200 पॉइंट अर्जित कर प्राप्त किया जा सकता है।

व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहा। कार्यक्रम में एम एड प्रभारी श्रीमती कल्पना देशमुख, डॉक्टर स्वीटी चंद्राकर श्रीमती मंजूषा तिवारी, श्रीमती यमुना साहनी,श्रीमती रुक्मणी सोनी, डॉक्टर लता मिश्रा ,श्रीमती सुलभा उपाध्याय,श्री एस तिवारी सर,श्री संतोष वर्मा सर ,श्रीमती किरणजोत बदेशा,श्रीमती सीमा शर्मा इत्यादि महाविद्यालय के अध्यापकों एवं अन्य की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती पूनम साहू द्वारा अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version