Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम सावनी में सड़क निर्माण पर घोर लापरवाही

दुर्ग-पाटन : समीपस्थ ग्राम सावनी मे सड़क निर्माण किया जा रहा है उसमे घोर लापरवाही किया जा रहा है सावनी से जामगाव एम सड़क को मात्र बेस करके छोड़ दिया गया है जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है उक्त सड़क से भारी भरकम वाहनों की आवाजाही रोज रहता है।

सड़क पर गड्ढे हो गये है इससे राहगीरों को कभी भी दुर्घटना की आंशका बनी हुई है और कुछ ही दिनों में बारिश लगने वाली है जिससे और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ग्राम के बुजुर्ग युवाओं ने ठेकेदार से मांग की है कि सड़क का जल्द से जल्द निर्माण किया जाए मांग करने वाले में परमानंद यदु देवतराम खेलावन हेमंत जांगड़े मंजीर कोमन पटेल उपस्थित थे

Exit mobile version