रायपुर : अतिथि देवो भव: की परंपरा का अनुपालन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की सक्रिय महिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आज, रविवार 07 अगस्त 2022 को स्टेट बैंक रायपुर अंचल प्रमुख श्री राकेश यादव जी उप महाप्रबंधक महोदय से, पदभारग्रहण पश्चात सौजन्य भेंट के दौरान पटका पहना, चंदन रोली लगा ,पुष्पगुच्छ दे उनका अभिनंदन किया गया। तदउपरान्त आशीर्वाद स्वरुप उन्हें यादवों के इष्टदेव श्री कृष्णजी के छायाचित्र रूपी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
भोपाल से स्थानांतरित होकर रायपुर आए डीजीएम श्री राकेश यादव :
महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि हमारे नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनगढ़ जी मूल रूप से राजस्थान के हैं एवं संयोगवश श्री राकेश यादव जी की जन्मस्थली भी झुंझुनू ही है। ज्ञात हो कि श्री राकेश यादव, एलएचओ भोपाल से स्थानांतरित होकर रायपुर आए हैं। अपने उदबोधन में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से अपील की कि वे स्टेट बैंक की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले कर जरूरतमंदों तक सकारात्मक सूचनाएं पहुंचाएं। विशेषकर शिक्षा ऋण के माध्यम से यादव समाज के अशिक्षित तबके एवं अंतिम व्यक्ति तक का उन्नयन करें ।
आजादी के अमृत महोत्सव में श्री यादव जी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित :
