Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिलाया पदाधिकारियों को शपथ

* छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का रायपुर में हुआ ऐतिहासिक सम्मान समारोह…
* आईटीआई कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा आश्वासन…रायपुर: छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित जिला, संभाग एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदरणीय कमल वर्मा प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आदरणीय पवन शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, आदरणीय श्री आर चंद्रा समन्वय छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, आदरणीय श्री संतोष कुमार वर्मा senior Vice President नेशनल फेडरेशन (NFWITIEA), महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के साथ साथ विभागीय अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब द्वारा संघ के जिला , संभाग एवं प्रांतीय नव निर्वाचित पदाधिकारीयों शुभकामनाएं देने के उपरांत संघ के समस्त पदाधिकारीयों को विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट माननीय कमल वर्मा जी संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा संगठन के पदाधिकारी को दायित्व एवं कार्य निर्वाहन से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन दिया। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ से जुड़ी हुई समस्याओं को अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु माननीय मंत्री जी से आग्रह किया गया।

छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री गजेंद्र साहू के द्वारा सर्वप्रथम मंच पर आसीन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं छत्तीसगढ़ से कोने-कोने से पहुंचे समस्त साथियों का अभिवादन करने के पश्चात माननीय मंत्री जी से विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों के ज्वलन मांगो/ मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए अति शीघ्र निराकरण हेतु निवेदन किया गया।

जिस पर माननीय मंत्री द्वारा संघ के समस्त कैडर के ज्वलंत अति आवश्यक मांग मुद्दों को अतिशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

सम्मान समारोह कि कड़ी में छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेट कर का सम्मानित किया गया। तथा साथ ही साथ संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।

उद्बोधन कड़ी में आदरणीय पवन शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष एवं आदरणीय जी आर चंद्रा समन्वय छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनायें देते हुए एकजुट व संगठित रहने का सलाह दिया गया।

उक्त कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में अद्वितीय योगदान के साथ साथ ओजस्वी एवं शानदार मंच संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका आदरणीय संतोष कुमार वर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न दूरस्थ अंचल से भारी तदाद में उपस्थित साथियों के बीच आज के इस गरिमामई अनुशासित कार्यक्रम सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव आदरणीय अब्दुल जाहिद खान के द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं समस्त सम्माननीय साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Exit mobile version