Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आज से प्रारम्भ होगी अद्भुत शिवमहापुराण कथा : निकली भव्य कलश यात्रा

गरियाबंद : नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भूषण लाल रिखीराम साहू परिवार द्वारा आयोजित श्री अद्भुत शिवमहापुराण कथा का आरंभ आज 11 दिसंबर रविवार से गांधी मैदान में प्रारम्भ हो रहा है। कथा आरम्भ के पूर्व आज नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

लक्ष्मी बीज भंडार के संचालक साहू बंधुओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार व्यासपीठ पर धर्मरत्न परमपूज्य महंत श्री राधेश्याम व्यास जी महाराज ( धामपुर उत्तरप्रदेश ) वाले विराजित हो अपनी ओजस्वी वाणी से कथामृत का रसपान करायेंगे। कथा के परायनकर्ता पंडित श्री आचार्य प्रदुम्न द्विवेदी वृंदावन वाले होंगे।

आज की कलश यात्रा में नगर की धर्मप्रेमी महिलायें 151 कलश शिरोधार्य कर सम्मिलित हुई। नगर के अनेक समितियों संगठनों के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी कलश यात्रा में सम्मिलित हुये। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 01.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक किया जायेगा। सोमवार 19 दिसंबर प्रातः हवन के बाद कथा विराम की जायेगी। जिसके बाद दोपहर 03.00बजे से भंडारे का आयोजन होगा।

Exit mobile version