गरियाबंद : झरगांव के तेतलपारा में 3 दिवसीय महाशिवरात्रि महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा का किया गया। कलश शोभायात्रा गांव में स्थित शिव मंदिर के पास से निकलकर 1 किलोमीटर चलकर विश्वशांति शक्तिपीठ स्थान खजुर तालाब तक पहुंची जहां से खजुर तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरा गया। संकीर्तन मंडली के साथ निकाली गई शोभायात्रा में 108 कन्याओं ने हिस्सा लिया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में अभिमंत्रित जल भरने की रस्म पूरी की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं शामिल होकर शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान की हर हर महादेव की गुंज से क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक बना रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता श्री सत्यवान सिंग श्रीमति कल्पलता सिंग रही आचार्य श्री गदाधर शर्मा जी मंत्रोच्चारण किया गया इस कार्यक्रम के कार्यकर्ता एवं सदस्य संचालक श्री हेम सिंह ध्रुवा, श्री राम राजेंद्र सिंह अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत नायक
उपाध्यक्ष श्री महेंद्र नागेश, सचिव श्री अनूप पटेल, सह सचिव श्री महावीर पटेल, दल स्वागत श्रीमती संजुक्ता ध्रुव, जमुना ध्रुव, लक्ष्मी पटेल, तिलैबाई पटेल, उषा नायक, डीकांति ध्रुवा, हेम कांति यादव, प्रमिला नागेश, कुंती चक्रधारी, नीरोबाई नागेश, शखिरमती नायक, सविता ध्रुव, नेपुरो चक्रधारी, एवं महिला प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य श्री हरलाल नायक, चंचल सिंह
नरसिंह नागेश, वेद नारायण सिंह वेद नारायण सिंह, अनंतराम नागेश, महेंद्र प्रताप, बलवीर ध्रुवा, लक्ष्मण नायक, भंडार रक्षक श्री मैनु राम पटेल, डींगर चक्रधारी, करण पटेल, दुखु राम मांझी, भूषण ध्रुवा, रविचंद्र नागेश, भजन यादव, कुलेश्वर चक्रधारी एवं समस्त मां ठाकुरानी नवयुवक समिति के सभी नवयुवक साथी की उपस्थिति से इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
