Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सावन पूर्णिमा पर ‘किंग मोबाइल सेंटर’ का भव्य उद्घाटन

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

समस्तीपुर, पूसा प्रखंड — मोरसंड बिरौली चौक पर सावन पूर्णिमा के अवसर पर मोबाइल सर्विस सेंटर ‘किंग मोबाइल’ का भव्य शुभारंभ किया गया। बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

मौके पर सेंटर के प्रोपराइटर प्रियंत शर्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए लोगों से यहां उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

प्रियंत शर्मा ने बताया कि सेंटर पर सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी, रेडमी सहित अन्य ब्रांड के नए मोबाइल और किफायती दरों पर एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। इसके अलावा, किसी भी कंपनी के मोबाइल की सर्विसिंग की सुविधा भी दी जा रही है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को विशेष छूट भी दी जा रही है।

सेंटर में बैटरी, चार्जर, फोल्डर, बैक कवर, ईयरफोन आदि सभी सामान होलसेल रेट पर उपलब्ध हैं।

उद्घाटन समारोह में एनजीओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ. संजय कुमार बबलू, समाजसेवी व शिक्षिका अमृता कुमारी, अशोक कुमार, नंदकिशोर शर्मा, रजनी कुमारी, सोनू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version