Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कल 26 को पाटन में “जोहार हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ

* पाटन में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 26 अगस्त को जोहार हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ…
* आधा दर्जन आईसीयू बेड और ट्रामा सेंटर के साथ शुरू होगा “जोहार हॉस्पिटल”, नागरिकों को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ…

पाटन (दुर्ग)।  पाटन क्षेत्र में बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पाटन को एक नई सौगात मिलने जा रही है।

बतादें कि चंडी मंदिर से मटिया मार्ग पर सर्वसुविधायुक्त “जोहार हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ 26 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। अस्पताल में करीब आधा दर्जन आईसीयू बेड के साथ ट्रामा सेंटर सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।

डॉ सिन्हा के अनुसार भगवान शिव की आशीर्वाद के साथ अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। अस्पताल का संचालन डॉ. संजय सिन्हा एवं डॉ. रितु सिन्हा द्वारा किया जाएगा।

जोहार हॉस्पिटल के शुरू होने से पाटन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

विशेष रूप से आईसीयू एवं ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाओं की उपलब्धता से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलने में मदद मिल सकती है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से शुभारंभ समारोह में शामिल होकर नई स्वास्थ्य सेवा के शुभारंभ का साक्षी बनने की अपील की है।

Exit mobile version