Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कल 2 अगस्त से राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में वृहद “हरेली” महोत्सव

* संस्कार धानी में कल वृहद हरेली महोत्सव का बिखरेगा जलवा…
* पूरे प्रदेश भर के कबीर पंथी शहर में मनाएंगे वृहद हरेली महोत्सव…
* पंडवानी, भरथरी, बांस गीत लोक खेलों की बिखरेगी छटा.,, ‘चहुंओर नजर आएंगे लोग हरियर- फरियर”

राजनांदगांव ; छत्तीसगढ़ का प्रथम लोक पर्व हरेली इस बार संस्कार धानी नगरी में बड़े ही जोर -शोर से मनाया जा रहा है। हरेली पर्व के सप्ताह भर पहले कल 2 अगस्त से शहर के स्टेट स्कूल मैदान में वृहद हरेली महोत्सव की रंगीन छटा बिखेरने जा रही है।

डोंगरगढ़: विधायक हर्षिता बघेल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

सद्गुरु कबीर साहेब के अनुयायियों की संस्था एसकेडीवी मिशन पर्यावरण नव जागरण सभा द्वारा कल 2 अगस्त रविवार को आयोजित इस वृहद हरेली महोत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी का पूजन के साथ रंगारंग आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति एवं परंपरा के रंग बिखेरेंगे वहीं लोक गायन कला पंडवानी भरथरी, बांस गीत के स्वर भी गुंजायमान होंगे। इसके अलावा पारंपरिक खेल कबड्डी, खुडुवा, खो-खो, महिलाओं की फुगड़ी आदि के भी रंग बिखरने जा रहा है।

इस आयोजन की खासियत चहुंओर हरियाली बिखरने वाली नीम के पत्तियों से बने आकर्षक माल्य होंगे। उक्त माल्य पहना कर आगत अतिथियों का स्वागत किया जाएगा और हरेली जोहार की जाएगी।

“प्रेस क्लब में ली गई पत्रकार वार्ता”
बताते चलें कि शहर में 2 अगस्त रविवार को आयोजित होने वाले इस वृहद हरेली महोत्सव के संबंध में गुरु गद्दी दामाखेड़ा एसकेडीवी मिशन के महासचिव एमन दास, प्रगतिशील कृषक एवं सामाजिक कार्यकर्ता बिसेसर दास जी,मिशन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रमोद साहू,राज्य प्रतिनिधि महंत आरती दास जिला प्रतिनिधि उत्तम साहू आदि ने बताया कि सद्गुरू कबीर साहेब की कृपा, परम पूज्य पंथ हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब, परम पूज्य पंथ हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से ‘सद्‌गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन जिसे एसकेडीवी मिशन के नाम से जाना जाता है।

कौस्तुभ मणि सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’

इस मिशन’ के द्वारा कल 2 अगस्त रविवार को स्टेट स्कूल ग्राउंड, में “प्रदेश स्तरीय वृहद हरेली महोत्सव एवं पर्यावरण नवजागरण सभा” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश भर के कबीर अनुयाई और हरित प्रेमी जनों सहित छत्तीसगढ़ी लोक कला अनुरागियों का जमावड़ा होने जा रहा है।

“टेड़ेसरा से निकलेगी विशाल बाईक रैली”
प्रेस वार्ता में बताया गया है इस वृहद हरेली महोत्सव आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना एवं वृक्षारोप इत्यादि कार्य किया जाना है।

इसके साथ ही अचंल के प्रथम त्यौहार हरेली का आयोजन वृह रूप से किया जाएगा जिसमें टेड़ेसरा आश्रम में वृक्षारोपण पश्चात बाईक रैली शोभायात्र के रूप में शहर के कबीर चौक पहुंचेगी फिर वहां से हरेली रैली शोभायात्रा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सांस्कृतिक लोक गीत नृत्य के साथ आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम स्थल स्टेट स्कूल मैदान पहुंचेगी। जहाँ पर छत्तीसगढ़ के लोक खेल- जैसे फुगड़ी, गेड़ी दौड़, रस्सी खिच जैसे अनेक खेल का आयोजन किया गया है।

कबीर अनुयाई बिसेसर दास ने बताया कि इस पारंपरिक खेल आयोजन में कबीर पंथियों के अलावा कोई भी आम जन निःशुल्क भाग ले सकते है। भाग लेने वाले एवं विजेता खिलाड़ी को एसकेडीवी मिशन द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर लोक खेल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

“छत्तीसगढ़ी व्यंजन और लोक गीत संगीत से गमकेगा आयोजन”
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लिया जा सकेगा। जिसका सामुहिक आनंद हेतु सबके लिए बराबर का अवसर रखा गया है।

SP अंकिता शर्मा ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को किया सम्मानित, शाल-श्रीफल भेंट कर दी विदाई

इसके अलावा सुप्रसिद्ध गायिका कविता वासनिक का गायन, श्रीमती तरूणा साहू की पंडवानी,हिमानी वासनिक का भरथरी की प्रस्तुति के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बांसगीत का भी मंचीय प्रस्तुति आयोजित है।

इसके साथ ही बस्तर के कलाकारों को भी लोक नृत्य पारंपरिक प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया है। उक्त हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,सांसद संतोष पाण्डे, महापौर मधुसूदन यादव, की गरिमामय उपस्थिति सहित एसकेडीवी मिशन के राष्ट्रीय एवं राज्य प्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के अनेक जन प्रतिनिधि, समाज प्रमुख, एसकेडीवी मिशन के तहसील एवं ग्रामीण प्रतिनिधि सहित लगभग 15 से 20 हजार कबीरपंथी अनुयायी एवं आमजन के शामिल होने जा रहे है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए सद्‌गुरू भोजन भण्डारे में निःशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version