Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पं. धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव पर पाटन में सामूहिक हनुमान चालीसा, भंडारा का भव्य आयोजन

* पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव पर पाटन में पाठ सामूहिक हनुमान चालीसा, भंडारा का भव्य आयोजन,200 हनुमान चालीसा पुस्तकों का किया वितरण…

पाटन : पूज्य गुरुदेव पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, दुर्ग-भिलाई (खंड पाटन) द्वारा हनुमान मंदिर, अरसनारा चौक, दुर्ग रोड, पाटन में धार्मिक एवं सेवा भाव से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिवोम विद्यापीठ में साइबर सिक्योरिटी और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर सेमिनार आयोजित

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन एवं हवन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की मंगलकामना की।

6 सूत्रीय मांगो को लेकर 07 से 11 जुलाई के मध्य सांसद एवं विधायको सौपा जाएगा ज्ञापन – भानु प्रताप यादव

कार्यक्रम में पाटन एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहन, श्रद्धालु एवं सनातन प्रेमियों ने सहभागिता कर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन को सफल बनाने में शिष्य मंडल के सभी सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के बताए सेवा, संस्कार एवं सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Exit mobile version