Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 17 लाख मिट्टी की दीप से जगमगाएगी

✍️ “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट

गरियाबंद : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस बार दीपोत्सव पर 17 लाख मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे. इसके लिए छत्तीसगढ़ से भी दीपक रामनगरी भेजे गए. अयोध्या में दीपावली के दिन जलाए जाने वाले 17 लाख दिए में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से भी दिया शामिल होगा. 108 दिए बाबा उदयनाथ के काड्सर गौ शाला से पोस्ट किया गया. इलाके भर में 10 हजार गोबर के दिए बांटने का लक्ष्य है.

आखिर वो बात साबित हो ही गई, जिसका शक हमें पहले से था। और जानें

यूपी सरकार दीपावली के दिन अयोध्या में 17 लाख दीए से अयोध्या को रौशन करने का एलान किया है. इस महायज्ञ में काड्सर स्थित गौशाला में गोबर से बने 108 दिए भी शामिल किए जाएंगे. आज बाबा उदय नाथ, उनके सहयोगी गौरीशंकर कश्यप ने दिए के पार्सल को अयोध्या श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के मन्दरी पते पर पोस्ट कर दिया है. बाबा उदय नाथ ने कहा कि हमारा व हमारे क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात होगी कि यंहा के दीए राम जन्मभूमि में जगमगाएंगे.

10 हजार दिए बांटे जा रहे निशुल्क

काड्सर के गौशाला में 20 सेवक बिगत एक सप्ताह से गोबर के दिए बना रहे थे. उन्होंने 10 हजार अलग अलग डिजाइन के दिये तैयार किए हैं. जिसका वितरण भी शुरू हो गया है. गौशाला के प्रति आस्था रखने वाले सहयोगी गौरी शंकर ने बताया कि वे अपने प्रतिष्ठान से 3 हजार दिए बांट रहे हैं. हर घर मे गोबर के दिये जले, पावन व पवित्रता के इस प्रतीक के प्रति लोगो में आस्था जगे इसी उद्देश्य से इस साल देवभोग के अलावा अमलिपदर, गोहरापदर व आसपास के विभिन्न क्षेत्रो में गाय के गोबर से तैयार दिए का वितरण किया जा रहा है.

Exit mobile version