Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दुष्कर्म मामले में हो शीघ्र और निष्पक्ष जांच

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के पोड़ीभाट में 52 वर्षाय विधवा महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है।

राज्यपाल घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल प्रशासनिक और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने एवं मामले की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था करने को कहा गया है। 14 जुलाई को प्रार्थी के परिजनों, जनप्रतिनिधिगण और सामाजिक संगठनों ने राज्यपाल से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

बता दे की त्वरित न्याय दिलाने का किया आग्रह। पीड़ित के परिजनों ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को आर्थिक और प्रशासनिक सहयोग दिलाने का भी आग्रह किया है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने उक्त घटना के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के कानून व्यवस्था को मजबूत करने को कहा है एवं राज्य के हर क्षेत्र में महिलाएं सुरक्षित हों और इस तरह की घटना दोबारा नही घटनी चाहिए। आपको बता दे की राज्यपाल ने प्रशासन और पुलिस को भी सजगता और सक्रियता के साथ कार्य करने का उल्लेख पत्र में किया है।

Exit mobile version