Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल पर सरकार का अल्टीमेटम – बर्खास्तगी की चेतावनी से भड़का कर्मचारी संघ

शशिकांत सनसनी रायपुर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 10 सूत्री मांगों को लेकर जारी नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। प्रदेशभर के करीब 16 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस बीच सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कर्मचारी आज शाम तक काम पर नहीं लौटते, तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से एनएचएम कर्मचारियों में जबरदस्त नाराज़गी फैल गई है। कर्मचारी संघ ने इसे दमनकारी और डराने-धमकाने वाला आदेश बताया है।

छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए कहा –
“सरकार ने हमसे मोदी की गारंटी के तौर पर वादा किया था। हमारा मानना है कि समाधान का रास्ता संवाद से निकलेगा, न कि डराने-धमकाने से।”

सरकार की चेतावनी के बाद विरोध तेज़ हो गया है। गुस्साए एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सचिवालय का घेराव करने रायपुर पहुँच गए हैं और सरकार से अपनी मांगों पर सकारात्मक पहल की अपील कर रहे हैं।

Exit mobile version