Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरकारी वाहन की होगी नीलामी, 21 दिसंबर तक निविदा आमंत्रित

महासमुंद : खाद्य शाखा विभाग महासमुंद द्वारा पूर्व में शासकीय वाहन महिन्द्रा मार्शल (Mahindra Marshall) मॉडल वर्ष-2005 (Model 2005) के नीलामी के लिए सीलबंद निविदा आमंत्रित किया गया था। निर्धारित अवधि में कोई आवेदन प्राप्त नहीं होने पर पुनः सीलबंद निविदा 21 दिसम्बर को दोपहर 12ः00 बजे तक आमंत्रित किया गया है।







निविदा 21 दिसम्बर की शाम 4 बजे खाद्य अधिकारी की अध्यक्षता में खोली जाएगी। वाहन का ऑफसेट प्राइस 40 हजार रुपय रखा गया है। निविदा के साथ वाहन के लिए 3 हजार रुपय का अमानत राशि भारतीय स्टेट बैंक का ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक जो खाद्य अधिकारी महासमुंद के नाम से देय होगा संलग्न करना अनिवार्य है। ज्यादा जानकारी के लिए खाद्य विभाग महासमुंद से सम्पर्क किया जा सकता है।



Exit mobile version