Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक ने की स्कूली बच्चों की पिटाई, सरकारी स्कूल का शिक्षक सस्पेंड

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षक ने स्कूली बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा विकासखण्ड नवागढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेंदुआ में पदस्थ शिक्षक सनेश कुमार रत्नाकर को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा बिलासपुर द्वारा निलंबन की यह कार्यवाही शिक्षक रत्नाकर के विरूद्ध स्कूली बच्चों की पिटाई की शिकायत सही पाये जाने के परिणाम स्वरूप की गई है।

Exit mobile version