Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्टूडेंट्ड को कलेक्टर ने लंच पर बुलाया… स्टूडेंट्ड ने किए सवाल, कलेक्टर ने कहा…

बालोद : सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने शायद ही कभी अपने सपनों में सोचा होगा कि उन्हें कलेक्टर, लंच पर बुलाएंगे और वे एक टेबल में बैठकर कलेक्टर के साथ खाना खाएंगे। लेकिन ये बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षा का फल हैं कि उन्हें ये शुभ अवसर मिला।

बालोद के कलेक्टर कुलदीप शर्मा (IAS Kuldeep Sharma) ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत कक्षा 10 वी और 12 वी में प्रावीण्य सूची (merit list) में स्थान बनाने वाले बालोद जिले के मेधावी विद्यार्थियों के साथ भोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर ने इस दौरान स्टूडेंट्स के साथ उनके भविष्य की तैयारियों को लेकर अनुभव साझा किये। और कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी जारी रखें, जिससे सफलता अवश्य मिलती है। कलेक्टर के साथ भोजन करने वाले विद्यार्थियों ने इस खास पल को अपने लिए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण बताया।

कलेक्टर के साथ समय बिताने वाले स्टूडेंट्स ने कलेक्टर से आगे क्या करे ? इसको लेकर सवाल किए। जिसका कलेक्टर कुलदीप शर्मा (IAS Kuldeep Sharma) ने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उनके सवालों का जवाब दिया। बात-चीत के दौरान सभी बच्चों ने कलेक्टर बनने, तो किसी ने डाक्टर बनने की बात कही।

Exit mobile version