Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शासकीय प्राथमिक शाला में भरी बरसात में शान से लहराया तिरंगा

✍️संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट मैनपुर 

गरियाबंद : गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर ग्राम पंचायत झरगांव तेतलपारा के प्राथमिक विद्यालय में धूम धाम से 75 वां वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी बाई पटेल ने ध्वजारोहण किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी, गांधीजी, सुभाष चंद्र बोस जी, भगत सिंह जी, आदि को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के प्रधान पाठक सुरेशचंद्र टांडील शिक्षक गोकुलराम बघेल, गोविंद यादव, श्रीमती चंद्रकांति नागेश ने राष्ट्रगान गाकर एवं देश भक्ति गीत गाकर देश के लिए समर्पित वीर शहीदों को याद किया। जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी बाई पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को हमारे आजादी के जश्न मनाने के लिए एक विशेष दिन के रूप में मनाया जाता है।

भारत के नागरिक तथा स्वतंत्रता सेनानियों ने इस दिन हमारे देश को अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्त कराने के लिए कड़ी मेहनत की थी। यह दिन हमे स्मरण करता है कि हम लोगों ने बड़ी कठिनाइयों से अपनी स्वतंत्रता को जीता । इसलिए इस स्वतंत्रता की रक्षा करने और इसे सम्मान देने की हमारी जिम्मेदारी है।

हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए हम लोगों के बीच एकता की भावना होनी चाहिए यह हमें उच्च उड़ान भरने और स्वतंत्र महसूस करने के बावजूद भी बुनियादी रहने के लिए प्रेरित करता है। हम लोगों को अपने देश की प्रगति समृद्धि और विकास के लिए सब कुछ करने का प्रयास करना चाहिए।

विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमान सुरेश चंद्र टांडील ने कहा स्वतंत्रता का देश के सभी नागरिक के लिए इतना महत्वपूर्ण है कि उन्हें हम कुछ शब्दों में बयां नहीं कर सकते। भारत दशकों से ब्रिटिश शासन के अधीन था उस दौरान अंग्रेजों के अत्याचार समय के साथ बढ़ते चले जा रहे थे बाल गंगाधर तिलक, शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में भारत के नागरिकों ने एकजुट होकर अपनी आजादी के लिए संघर्ष किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व द्वारा बहुत से आंदोलन के कारण कई लोगों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी तो कईयों को जेल जाना पड़ा। फिर भी लोगों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने की अपनी इस भावना को नहीं छोड़ा। स्वतंत्रता दिवस पर या हमें उनके उन बलिदानों को याद दिलाता है और हमारे देश के नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व के अवसर में शाला समिति के अध्यक्ष द्रोपति नागेश, नागेश्वर पटेल, प्रवीणचंद्र ध्रुव, महिंद्र नागेश करन पटेल, मेनुराम पटेल, कुंती चक्रधारी, हेमकांति यादव, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Exit mobile version