Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

50 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करेंगे अप्लाई…

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC)) ने मेडिकल साइंटिफिक ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार 50 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे BARC की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से शुरु हो चुकी है। इस नौकरी की आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2022 रखा गया है। मेडिकल साइंटिफिक ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 500 रुपये देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा।

  1. मेडिकल साइंटिफिक ऑफिसर : 15 पद
  2. टेक्निकल ऑफिसर : 35 पद

उम्मीदवार इन पदों पर चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। अगर आवेदन पत्र अधिक आते हैं, तो रिसर्च सेंटर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित कर सकता है। सेंटर का फैसला अंतिम होगा।

Exit mobile version