Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी.. सरकार ने पुलिसकर्मियों को दी साप्ताहिक अवकाश की सौगात

रायपुर : राज्य की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। गृह मंत्री विजय शर्मा (Home Minister Vijay Sharma) ने पुलिसक र्मियों के साप्ताहिक अवकाश के लिए रोस्टर लागू करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि, आरक्षक और प्रधानआरक्षक साथी है। उनके साथ भी बहुत सारी तकलीफें हैं। उनकों साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित हो।

आपको बता दें कि, कल बुधवार की देर रात पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृह मंत्रालय संभालने के बाद 3 जनवरी को पहली बार पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) पहुंचे।

हालांकि, कोई भी गृह मंत्री प्रभार ग्रहण करने के बाद एक बार पुलिस मुख्यालय का भ्रमण करने जाता है और यह पूर्णतः औपचारिक होता है। लेकिन विष्णुदेव साय सरकार के गृहमंत्री विजय शर्मा का यह दौरा काफी अलग रहा। वे ठीक 10 बजे पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) पहुंच गए थे। और पूरे 4 घंटे अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

गृहमंत्री विजय शर्मा की दिलचस्पी से पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए थे। क्योंकि इससे पहले कोई गृह मंत्री पुलिस व्यवस्था को समझने में कभी रुचि नहीं दिखाई। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 3 बिंदुओं पर चर्चा की। क्राईम, ट्रेनिंग और प्लानिंग। और उनका जोर सबसे ज्यादा रहा पुलिस भर्ती का शेड्यूल तैयार करने पर।

Exit mobile version