* राजनांदगांव जिला रजक समाज की बैठक संपन्न, गोपी रजक बने शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष…
राजनांदगांव। जिला रजक (धोबी) समाज की महत्वपूर्ण बैठक दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक भवन में संपन्न हुई, जिसमें समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में वर्ष 2023 से 16 अप्रैल 2026 तक तीन वर्ष पूर्ण होने पर वर्तमान जिला पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त घोषित किया गया।
पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई जाएगी, जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिल सके।
इसी बैठक में शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा की गई। कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नए अध्यक्ष के रूप में गोपी रजक का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति देते हुए उन्हें शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उनकी नियुक्ति से समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ लेखराम निर्मलकर, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार निर्मलकर, सचिव रोहित राम निर्मलकर, जिला सलाहकार पवन निर्मलकार, शहर परिक्षेत्र गोपी रजक, तिज़ू राम निर्मलकर रामपुर, कृष्णा निर्मलकर, दिलीप निर्मलकार गेंदाटोला, नील निर्मलकार अंजोरा, मधु निर्मलकार सलोनी, पुरुषोत्तम निर्मलकर, धनेश्वर निर्मलकर, अंकलूराम, शिवकुमार, खेमलाल निर्मलकर , चुम्मन निर्मलकर,
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर के नेतृत्व और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित परिक्षेत्र अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि मजबूत नेतृत्व और सक्रिय पदाधिकारियों के चयन से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने एकजुटता, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक द्वारा दी गई।