रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 1 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी और कर्मचारियों के हित में कुछ अहम सुझाव दिए थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के वक्त 6% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सुझाव दिया है और एरियर्स को कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा करने की बात कही। और गृह भाड़ा को पुनरीक्षित करने की मांग की, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त विभाग को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई और सातवें वेतन के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ते को लेकर पिछले साल कई चरणों में आंदोलन किया था, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के आश्वासन के बाद 12 दिन का बेमियादी आंदोलन खत्म किया गया था।
Raipur : Chhattisgarh state employees may get good news soon. Staff Officer Federation had met Chief Minister Bhupesh Baghel regarding their demands on January 1 and had given some important suggestions in the interest of the employees.
During the meeting with Chief Minister Bhupesh Baghel, a 6% increase in dearness allowance has been suggested and asked to deposit the arrears in the GPF of the employees. And demanded to revise the house rent, regarding which Chief Minister Bhupesh Baghel instructed the Finance Department to take necessary steps.
Let us tell you that there was agitation in several phases last year regarding house rent allowance as per inflation and seventh pay of central employees, for which the 12-day indefinite agitation was ended after the assurance of Chhattisgarh cabinet minister Ravindra Choubey.