Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

GOLD PRICE : सोने के दाम हुए सस्ते, एक दिन पहले छुआ था आसमान, चांदी को लग गए पंख… जल्द देखे कहीं रेट बढ़ न जाए

रायपुर : अभी दिवाली आने में महीनों हैं, लेकिन सराफा बाजार अभी से गुलजार हो गया। कल गुरुवार को स्थानीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 60 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम को छू लिया है। वहीं चांदी की कीमत 71 हजार 666 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। सोने चांदी कल उचाइयां छूने के बाद सोने की कीमत में आज हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है।

international market अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन मार्केट में आई कीमतों में उछाल के चलते घरेलू बाजारों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली राज्य से लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक सराफा बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत अपने पिछले बंद रेट के मुकाबले मजबूत होकर 1,956 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

वहीं तेजी के साथ चांदी 24.15 डॉलर प्रति औंस पर थी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आगे के दिशा के लिए कारोबारी आज यूरोपीय केन्द्रीय बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड के नीतिगत फैसलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Exit mobile version