Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गोहरापदर में भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

गरियाबंद/गोहरापदर : आज भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरु नारायण तिवारी के निवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 94वे संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सुना. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी ने छठ पर्व की महत्ता बतायी एवं सोलर पैनल के माध्यम से लोगों तक पहुँच रही बिजली के बारे में भी जानकारी दीं साथ ही केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला.प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि छठ का यह महापर्व लोगों में ऊर्जा और उत्साह भर देता है क्योंकि डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मनाया जाने वाला यह पद पर बड़े ही सकारात्मकता के साथ मनाया जाता है।

इस दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,किसान मोर्चा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य डमरूधर यादव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी तुलसी सेन,प्रचार प्रसार मंंत्री पदमन नागेश,युवा मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री लिकेश वैष्णव,मो.तसलीम खान,बीरबल बघेल,खिरसागर कश्यप,गुनसागर यादव,सुरेश यादव,रोहित नागेश,ललित मांझी,सेवकराम पांड़े उपस्थित रहे।

Exit mobile version