रानीतराई : खारु नदी किनारे बसे ग्राम निपानी में अखिल ब्रम्हाण्ड नायक भगवान श्री कृष्ण जी की असीम कृपा से भागवताचार्य परम श्रद्धेय पंडित श्री त्रिभुवन महाराज मिश्रा जी (बारुला-गरियाबंद) के श्रीमुख से भागवत महापुराण कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के तीसरे दिवस महराज जी ने कहा कि भगवान ने 6 काम अपने पास सुरक्षित रखा हुआ है।
जीवन-मरण,हानि-लाभ,जश-अपजश इसके आलावा महराज जी ने कहा कि शाम को तुलसी चौरा में दीपक जलाने से शंकर भगवान खुश होते हैं, नरक का कथा सुनाया गया , राम कथा का रसपान कराया जिसमें बताया गया कि द्वापर युग में कौशिल्या ने यशोदा के रूप में ,कैकेई ने देवकी के रूप में और सुमित्रा ने रोहिणी के रूप में जन्म लिया,अजामिल कथा,ध्रुव चरित्र,भरत चरित्र के कथा सुनाया गया ।
कथा का रसपान करने अधिक से अधिक संख्या में सगा संबंधी आसपास के ग्रामीण तथा गांव वाले उपस्थित हो रहे हैं आज कथा का रसपान करने गांव के दाऊ भगवान सिंह ठाकुर, लाला राम सिन्हा,प्रीतराम सिन्हा, चन्द्रकुमार सिन्हा, बहुर सिन्हा, शोभा सिन्हा, ललित साहू के अलावा बहुत अधिक संख्या मे श्रोतागण उपस्थित थे ।
