Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डॉक्टरों के लापरवाही की भेंट चढ़ी महिमा- राजपूत

राजनांदगांव : जिला का  मेडिकल कॉलेज में आए दिन मरीज परेशानियों से गुजर रहे हैं। कभी शहर से दूरी के वजह से तो कभी दवाइयां उपलब्ध ना होने की वजह से क्योंकि यहां  पूरे जिला के मरीज आते हैं। उस अनुपात में न तो डॉक्टर की सुविधा है। ना ही स्टाफ की । जिसका स्वास्थ्य महकमा इंतजाम करने में असफल हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री का कोई ध्यान नहीं है। वो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं।  जिसका खामियाजा मरीजों को कभी अपना जान गवा के देना पड़ता है ।या फिर प्राइवेट अस्पतालों में मोटी रकम चुकाकर।

वनांचल मोहला निवासी बेटी महिमा की अस्वस्थता के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहते हुए भी उचित इलाज नहीं हो पाया । यह अत्यंत , दयनीय  और पीड़ादायक स्थिति है। घोर लापरवाही है। इसी प्रकार विगत दिनों टप्पा के प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में एक महिला एवं गर्भ में शिशु की दर्दनाक मौत  हो गई थी जिस पर लीपा पोती की जा रही है। ऐसी हृदय विदारक घटना है लगातार हो रही है । जिसके लिए कुशल सिंह राजपूत ने  संवेदना प्रकट किया है। क्षतिपूर्ति के लिए  दोनों परिवारो को 10 -10 लाख की सहायता राशि का उनके परिजनों को देने के लिए प्रशासन से मांग करती है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version