बस्तर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया विजय दिवस, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में विंग कमांडर जे.पी. पात्रो, ज्ञानेश मिश्रा तथा सुरेश गुप्ता (पार्षद एवं MIC सदस्य, नगर निगम) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। परिषद के संरक्षक श्री घासीराम बघेल, अध्यक्ष श्री विजय झा, उपाध्यक्ष श्री अर्जुन पांडेय, सचिव श्री अजय शुक्ला, उप सचिव श्री सोनू सिंह एवं श्री मनोज शुक्ला सहित सौरव यादव, सुभाष जॉन एवं तोप सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत आज रात्रि में जरूरतमंदों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे शीत ऋतु में उन्हें राहत मिल सके। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
