Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लडकी को 51 बार पेचकस मारकर मर्डर करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तारी

लडकी को 51 बार पेचकस मारकर मर्डर करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तारी

कोरबा : पंप हाउस में बीते दिनों 20 साल की लड़की नील कुसुम पन्ना को पेचकस से गोद कर हत्या करने वाले आरोपी शाहबाज खान को कोरबा पुलिस ने राजनांदगांव शहर से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी से हत्या के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस आज हत्या की इस घटना का पर्दाफाश करेगी।

एसईसीएल के पंप हाउस कालोनी में रहने वाले नील कुसुम(20वर्षी) की हत्या 24 दिसम्बर को पेचकस से गोद कर हत्या की गई थी। इस घटना के बाद आरोपी हत्यारा शाहबाज फरार हो गया। हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोरबा पुलिस की चार टीम जाँच में जुटी हुई थी। और आखिरकार 7 दिन बाद आरोपी को छत्तीसगढ़ के राजनादगांव से गिरफ्तार किया गया।

शाहबाज ने युवती को इस कारण से पेचकस से गोदकर हत्या कर दिया क्योंकि वह उससे फोन पर बात नहीं कर रही थी। शाहबाज उसे मारने के लिए गुजरात से फ्लाइट लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा हुआ था। युवती आदिवासी समाज की थी, जो मतांतरण कर ईसाई बन गई थी। यह मामला एसईसीएल के पंप हाउस कालोनी का है।

Exit mobile version