Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रेमी के रूठ जाने पर प्रेमिका ने जहर पीकर की आत्महत्या, जाने क्या है पूरा मामला

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेमी के रूठ जाने पर प्रेमिका ने जहर पीकर सुसाइड कर ली। यह मामला इज्जत नजर थाना क्षेत्र का है।  बता दे की बरेली कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का बैंक में काम करने वाले युवक के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों की फोन पर घंटों बातें होती थी । तभी गुरुवार को प्रेमी ,प्रेमिका से WhatsApp पर फोटो मांगने लगा पर प्रेमिका ने फोटो देने से इनकार कर दिया । प्रेमी बार-बार इस बात को लेकर जिद करता रहा, लेकिन प्रेमिका ने उसे अपनी फोटो नहीं भेजी। उसके बाद प्रेमी ने उसे वीडियो कॉल पर भी बात करने को कहा ,प्रेमिका ने उसके लिए भी इनकार कर दिया, जिससे प्रेमी नाराज हो गया। उसने फोन पर प्रेमिका को धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानने पर वह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे देगा।इतना कहकर उसने फोन काट दिया। प्रेमिका ने उसे लगातार फोन किया लेकिन प्रेमी ने उसका फोन नहीं उठाया। जब प्रेमी ने उसका एक बार भी फोन नहीं उठाया तो वह घबरा गई।उसे लगा कि कहीं सच में ही प्रेमी ने कुछ कर तो नहीं लिया इस बात से परेशान युवती ने घबरा कर रात को घर में पड़ा जहरीला पदार्थ पी लिया।

वही उसकी हालत बिगड़ते देख परिजन उसे हॉस्पिटल में लेकर गये। लेकिन युवती की हालत लगातार खराब होती गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इस दौरान प्रेमी को भी प्रेमिका के जहर खाने की सूचना मिल गई। उसने मैसेज में यह बात कहा कि अगर तुम्हें कुछ हुआ तो तुम्हारे घर वालों को मार दूंगा।

वही परिजनों का आरोप है की बैंककर्मी संचित अरोड़ा द्वारा उकसाने और उस पर दबाव बनाने पर ही लड़की सुसाइड करने को मजबूर हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्द कर लिया है। फिलहाल प्रेमी संचित अरोड़ा मौके से फरार है। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में लगी है।

Exit mobile version