Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पेट्रोल लेकर पहुंची प्रेमिका, होटल में हो रही थी सगाई, फिर..

बिलासपुर : युवती अपने प्रेमी की सगाई में पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवती और युवके बीच पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा था और जिसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ किसी और से सगाई करने जा रहा था। युवती अपने प्रेमी की सगाई में पेट्रोल लेकर पहुंच गई थी। फिर सगाई कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया।

आपको बता दे की युवती प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके बाद युवक शादी से मुकर गया। वहीं, अब युवक किसी और अन्य युवती से सगाई कर रहा था। युवक के सगाई की जानकारी जैसे ही प्रेमिका को मिली वो तत्काल पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गई। यहां युवती ने जमकर हंगामा किया। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हंगामा शांत हुआ या नहीं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाकर मामला शांत कराया और आगे जांच कर रही है।

Exit mobile version