Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

परीक्षा के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस

परीक्षा के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : BSC की परीक्षा के वक्त छात्रा (Student) नकल करते पकड़ी गई थी। जिसके बाद कॉलेज स्टाफ ने माफिनामा लिखवाने के बाद छात्रा को छोड़ दिया था। इस घटना से परेशान छात्रा (Student) ने घर से बाहर जाकर गनियारी रोड के किनारे फांसी लगा कर सुसाइड कर ली। इस मामले की जानकारी मिलने पर मौके पहुंची पुलिस, परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है पुलिस।



छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के गंगाद्वारी में रहने वाली नेहा टंडन बिलासपुर के शासकीय जमुना प्रसाद महाविद्यालय में बीएससी सेकेंड इयर की छात्रा थी। और वह बड़ी बहन नीतू टंडन और भाई आकाश के साथ चंदेला नगर में अपने बड़े पापा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।  बुधवार को परीक्षा के वक्त स्टाफ ने छात्रा (Student) को नकल सामग्री के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसकी जानकारी कालेज प्रबंधन को दी गई थी।



कालेज प्रबंधन ने माफीनामा लिखवाने के बाद छात्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिससे परेशान छात्रा (Student) कॉलेज से लौटने के बाद गुमसुम रही। फिर छात्रा (Student) भाई-बहन को बिना बताए घर से निकल गई। वहीं दूसरे दिन सकरी क्षेत्र के भरनी में युवती की लाश फांसी पर झूलते हुए मिली। लोगो ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नेहा के परिजनों को जानकारी दी और मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version