Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश : युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वही पीड़िता का आरोप है कि  आरोपी युवक ने उसे नौकरी का झांसा देकर इंटरव्यू देने के लिए होटल में बुलाया और फिर दिखाई हैवानियत । और जब लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। वही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बताया कि नोएडा में एक युवक से उसने नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क किया था। आरोपी ने अपना नाम सागर बताया था। उसने लड़की से मुलाकात के लिए सेक्टर-27 की जगह तय की थी और वहां होटल में उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

वही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे वहां पहुंचकर पता चला कि आरोपी का असली नाम सागर नहीं, बल्कि शाहबाज है। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपनी बहन को इस घटना जानकारी दी।इसके बाद दोनों ने सेक्टर-20 थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वही पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जाँच के लिए भेजा। और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा ।

Exit mobile version