Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दो बार से युवती हुई प्रेग्नेंट, कारोबारी ने युवती का जीना किया मुश्किल

जशपुर : रायगढ़ के कारोबारी ने अनुसूचित जाति की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लिव इन रिलेशनशिप में रहा। उसका दो बार एबॉर्शन कराया। फिर दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने जब थाने गई तो जान से मारने की धमकी देने लगा। 15 दिन बाद पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है, जबकि पीड़िता के मोबाइल में आरोपी हर दिन फोन कर रहा है और धमकी दे रहा है। बता दे की पीड़िता जशपुर की रहने वाली है और बैटमिंटन खिलाड़ी रही है।

24 जनवरी 2009 में मनोज अग्रवाल से उसकी मुलाकात हुई थी। मनोज का मूल पता पुसौर है। वर्तमान में पता कालिंदी कुंज मिट्‌ठूमुड़ा रायगढ़ है। (एफआईआर के बाद फरार है।) पीड़िता ने बताया की टूर्नामेंट के दौरान उसकी मुलाकात मनोज से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 2012 में उसने पीड़िता को पुसौर बुलाया। अपने घरवालों से मुलाकात कराई और यह आश्वासन दिया कि वह शादी करेगा।

जिसके बाद जयपुर, दिल्ली पहाड़गंज, पुरी आदि जगहों पर ले गया और जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया। और इस बीच 2018 में पीड़िता गर्भवती हुई तो उसने यह कहकर गर्भपात कराया कि वह जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएगी। दो बार पीड़िता का गर्भपात कराया। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी का लोकेशन नहीं मिल रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के डर से लोकेशन बदल रही है, लेकिन उसने आशंका जताई है कि आरोपी या उसके परिजन से खतरा है।

Exit mobile version