Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवती ने किया सुसाइड, सगाई से एक दिन पूर्व युवती ने की आत्महत्या

कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में 24 वर्षीय युवती ने सगाई से ठीक एक दिन पहले बाथरूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती की सगाई 28 अप्रैल 2025 को और 9 मई 2025 को शादी तय की गयी थी। इधर, माता-पिता भी बेटी के खुदकुशी से हैरान हैं। फिलहाल इस मौके से न तो सुसाइड मिला है और न ही सुसाइड की कोई वजह पता चली है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। यह मामला उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी का है। कविता के पिता सालिक राम खेती-किसानी का काम करते हैं।

 

उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी कविता BSC की पढ़ाई कर घर का कामकाज देख रही थी। कविता की शादी तय हो चुकी थी। 28 अप्रैल 2025 को उसकी सगाई होनी थी और 9 मई 2025 को शादी की तारीख तय कि गयी थी। रविवार के दिन दोपहर का समय था। सालिक राम अपनी पत्नी के साथ घर की सफाई और सगाई की तैयारी कर रहे थे। कविता भी रोज की तरह घर का कामकाजमें जुटी हुई थी। इसी बीच वह बाथरूम गई। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकली, तो उसकी मां को अनहोनी की आशंका हुई।

 

मां ने बाथरूम की खिड़की से झांककर देखा, तो कविता चुनरी के सहारे पाइप के एंगल से फांसी पर झूलती पायी गयी। यह नजारा देखकर उसकी मां की चीख निकल गई। परिवार के अन्य सदस्य दौड़ते हुए वहा पहुंचे और कविता को फंदे से नीचे उतार कर शीघ्र हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस वहा मौके पर पहुंची। जिला हॉस्पिटल चौकी प्रभारी दौड़ कुजूर ने यह बताया कि जरा मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

 

आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में परिवार ने किसी घरेलू कलह या विवाद की जानकारी नहीं दी है, और न ही किसी प्रकार के तनाव के संकेत अभी तक सामने आए हैं। पुलिस सुसाइड करने के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। कविता की असमय मृत्यु से ग्राम करमंदी में गहरा शोक फैल गया है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने सब उनके घर पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version