Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रैपर का नया गाना “घाट गुंडाल” सोसल मिडिया पर मचा रहा है धूम, देखे वीडियो

"घाट गुंडाल" song सोसल मिडिया पर मचा रहा है धूम

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध रैपर आकाश प्रधान और ओड़िसा के प्रसिद्ध कटेंट क्रिएटर स्मिथ कुमार साहू का नया गाना इन दिनों सोसल मिडिया पर धूम मचा रहा है । गाने का नाम “घाट गुंडाल” जो, कि संबलपुरी रैप सॉंग है। रैपर आकाश प्रधान ने कहा कि “घाट गुंडाल ” का अर्थ ( तबाही मचाना ) होता है।

आकाश प्रधान ने यह भी कहा कि स्मिथ कुमार साहू के साथ उनका परिचय एक कलाकार के रूप में हुआ और तब स्मिथ साहू ने आकाश प्रधान को एक नाचने योग्य संबलपुरी रैप सॉंग बनाने को कहा, आकाश स्मिथ के बातो को ध्यान में रखते हुए “घाट गुंडाल ” गाने को दस दिन में लिख कर पुरा किया।

“घाट गुंडाल ” गाने की रिकॉर्डिंग के लिए दोनो जूनागढ़ जाकर वि डी जे सत्य राज के पास रिकॉर्डिंग कराया,और यह “घाट गुंडाल ” गाने को आकाश प्रधान और स्मिथ साहू दोनो मिलकर गाएं है, और इस गाने का पूरा शूटिंग टिटलागढ़ मे हुआ है। इस गाने मे स्मिथ कुमार साहू धान काटते हुए नजर आ रहे है।

इस गाने मे रैपर आकाश प्रधान और स्मिथ के साथ- साथ सीमा, श्रेया, कल्याणी, शेखा और नंदु भी नजर आ रहे है यह “घाट गुंडाल ” गाने का पुरा ऑफिशियल वीडियो टेक्निकल स्मिथ यूट्यूब चैनल पर 29/12/2022 दिन – गुरुवार सुबह 06:30 बजे पब्लिक किया गया और शेयर करते ही लोगो मे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना शुरू हो गया। इन दिनों यह “घाट गुंडाल ” गाना छत्तीसगढ़ और ओड़िसा मे धूम मचा रहा है..।

Exit mobile version