Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घर में लगी भीषण आग, देवर-देवरानी और भाभी आग में झुलसे

कोरबा : संजय नगर बस्ती में सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आज दोपहर के हादसे में 3 लोग झुलस गए हैं। गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने के कारण आग लगी थी। सभी घायलों को बालको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक अजय सोनवानी ने कहा कि आज दोपहर 12 बजे चैन लाल यादव (27 वर्ष) की पत्नी सुष्मिता यादव (23 वर्ष) और उसकी भाभी देवकी यादव (39 वर्ष) किचन में खाना बना रही थी। सुष्मिता थोड़ी देर बाद किसी काम से रसोईघर से चली गई थी। सिलेंडर की पाइप रेगुलेटर से अलग हो गया और गैस लीक होने लग गया। इस बिच भाभी ने तुरंत देवर चैन लाल यादव और देवरानी सुष्मिता को आवाज दी। भाभी की आवाज सुनकर तुरंत देवर-देवरानी किचन में आ गए, लेकिन तब तक सिलेंडर में आग लग गया था।

देवर-देवरानी और भाभी 3 लोग आग की चपेट में आ गए। तीनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और डायल 112 को इस घटना जानकारी दी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके बयान दर्ज किए गए। गनीमत रही कि भाभी के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, तो उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा। यह घटना बालको थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version